अवैध कटाई और जंगल की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, पथराव में दो बीट गार्ड और वनपाल घायल - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 13 August 2026

अवैध कटाई और जंगल की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, पथराव में दो बीट गार्ड और वनपाल घायल


रफीक खान
मध्य प्रदेश में वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अवैध कटाई और अतिक्रमण के मामलों में जब तब अधिकारी और कर्मचारियों को घेर कर पीटा जा रहा है। ताजा मामला शिवपुरी जिले का सामने आया है। यहां वन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर और घेरकर पीटा गया। गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए। पथराव किया गया। घटना में दो बीट गार्ड, वनपाल तथा अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समय पर पुलिस तथा अमला नहीं पहुंचता तो और भी बड़ी घटना होने की संभावना थी। Case of illegal felling and encroachment on forest land; two beat guards and a forester injured in stone-pelting.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला खाड़ी वन रेंज इलाके के मोरेका गांव के पास जंगल का है। करीब पांच हजार बीघा से ज्यादा का जंगल भू-माफिया ने काटकर साफ कर दिया। आरोपित पेड़ों के कटे हुए तनों को आग लगाकर नष्ट कर रहे थे। इससे पहले भी वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी साल भर पहले अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। तब भी आरोपित माफिया ने टीम के अधिकारी-कर्मचारियों पर हमला करके उन्हें खदेड़ दिया था। थाना प्रभारी रघुनाथपुर एसएस तोमर ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।