रफीक खान
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर में बार एसोसिशन के चुनाव में मृगेंद्र सिंह अध्यक्ष तथा असीम त्रिवेदी सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। मृगेंद्र सिंह इस बार स्टेट बार काउंसिल चुनाव के मैदान में नहीं उतरे और उन्होंने अपना भाग्य हाईकोर्ट बार चुनाव में आजमाया। इसी तरह असीम त्रिवेदी सीनियर एडवोकेट रहे स्वर्गीय आदर्श मुनी त्रिवेदी के कनिष्ठ पुत्र है। वे तीसरी बार चुनाव मैदान में थे। उनके बड़े भाई आशीष त्रिवेदी स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अभी मैदान में डटे हुए हैं। Four stalwarts, including two former presidents, lost; the High Court complex was abuzz with victory celebrations, and festivities also took place in homes.
उल्लेखनीय है कि सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के लिए शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ था। परंपरागत तरीके से वकील समुदाय अपने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पिछले कई दिनों से सक्रिय थे। वकील समुदाय में पार्टियों का दौर भी चलता रहा। मंगलवार को सुबह मतगणना शुरू हुई और अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह तथा सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। मृगेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परितोष त्रिवेदी को हराया है। परितोष त्रिवेदी पहले सेक्रेटरी रह चुके हैं। वही असीम त्रिवेदी ने सचिव पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेश सोनी को करारी शिकस्त दी है। इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो पूर्व अध्यक्ष संजय वर्मा तथा डीके जैन भी मैदान में थे लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कई बार उपाध्यक्ष रहे शंभू दयाल गुप्ता भी चुनाव हार गए हैं। अध्यक्ष तथा सचिव पद के परिणाम के बाद दोनों ही प्रत्याशियों को समर्थक खुशी से झूम उठे और हाईकोर्ट परिसर से लेकर उनके घर तक उत्सव जैसा माहौल बन गया।
.jpg)