रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्याओं और नगर निगम प्रशासन की नजरअंदाजी से तंग नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में एक युवक कुत्ते का मुखौटा लगाकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा और अधिकारियों पर भोंकते हुए विरोध भी जताया। पहले पुलिस ने इस हालत में युवक को परिसर के अंदर प्रविष्ट होने से रोका। हुज्जत हुई और फिर बाद में सब अंदर पहुंच गए।Leader of the Opposition in the Municipal Corporation stages a unique protest over stray dogs; gets into an altercation with the police while trying to enter the Collectorate.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जनसुनवाई हॉल में प्रवेश करते ही यह युवक अधिकारियों के सामने भौंकने लगा, जिससे वहां मौजूद सभी लोग चौक गए। नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर सबसे पहले इस युवक को लेकर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संजय शुक्ला के पास पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में पशुओं की नसबंदी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है और योजना के क्रियान्वयन में भारी पारदर्शिता की कमी है। नेता प्रतिपक्ष श्वान का मुखौटा पहने युवक को साथ लेकर एडीएम काशीराम बडोले के पास पहुंचे। युवक के हाथों ही एडीएम को शिकायती आवेदन दिलवाया गया। आवेदन के माध्यम से मांग की गई कि शहर में आमजन को आवारा श्वानों से राहत दिलाने के लिए नसबंदी कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। साथ ही, यदि योजना के संचालन में कोई अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच भी करवाई जाए।
