चरित्र संदेह पर पति बना हैवान, हंसिए से ताबड़तोड़ प्रहार, मौके पर ही मौत, खुद की हालत गंभीर - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 31 August 2026

चरित्र संदेह पर पति बना हैवान, हंसिए से ताबड़तोड़ प्रहार, मौके पर ही मौत, खुद की हालत गंभीर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चरित्र संदेह पर एक पति हैवान बन गया। बीती रात रविवार को 12:00 बजे के बाद पत्नी से विवाद हुआ और इस दौरान बेवफा-बदचलन कहते हुए हंसीए से ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले। हंसीए से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने खुद पर भी प्राण घातक हमला किया। पहले पति को जिला अस्पताल और उसके बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Husband turns savage over suspicion of wife's character; strikes her repeatedly with a sickle, causing instant death; he is in critical condition himself.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मोतीपुरवा निवासी 30 वर्षीय राजाबाबू केवट की शादी करीब 13 वर्ष पहले पन्ना जिले के मुहाना गांव निवासी सियाप्यारी से हुई थी। रविवार को राजाबाबू पत्नी को उसके मायके से विदा कराकर घर लेकर आया था। देर रात करीब दो बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। प्रारंभिक जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह को विवाद की मुख्य वजह बताया जा रहा है। आरोप है कि राजाबाबू ने घर में रखे हंसिये से सियाप्यारी के गले और शरीर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने उसी हंसिये से अपनी गर्दन पर भी प्रहार कर खुदकुशी का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्वजन ने राजाबाबू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है। बंसिया पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हंसिया जब्त कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।