रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस अवैध हथियार के संदेह पर तलाश करते हुए एक घर में जब घुसी तो वह भी चौंक गई। पुलिस को वहां तलाशी जा रही बंदूक तो नहीं मिली लेकिन करोड़ों रुपए बैगों में भरे हुए मिल गए। पुलिस ने नोटों को अपने कब्जे में लेकर आयकर अधिकारियों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना प्रदान की। नोटों का यह जखीरा गैस की डिलीवरी करने वाले तथा टैक्सी ड्राइवर के यहां से मिला है। आरंभिक पूछताछ में यह पैसा पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर का बताया गया है, जो इनका रिश्तेदार है। अब पीडब्लूडी इंजीनियर की भी तलाश हो रही है। Search initiated for the relative who is a PWD engineer; Income Tax and Revenue Department teams have also arrived.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि तिली चौराहे के पास गोपालगंज पुलिस ने घर से 4 करोड़ से भी ज्यादा रुपये बरामद किए हैं। जिस व्यक्ति के घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है वो गैस डिलीवरी का काम करता है और उसकी पत्नी मजदूरी करती है। एक बेटा भी है और उसी बेटे की एक गलती के कारण रुपये जब्त हुए हैं। सौरभ अहिरवार नाम के युवक ने बीते दिनों अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाले थे। सूचना मिली तो पुलिस तिली क्षेत्र स्थित उसके घर पर पहुंची। पुलिस टीम के घर में पहुंचते ही वहां पर एक साथ रखे चार बैग मिले। पुलिसकर्मी ने एक बैग खोला तो उसमें नोट भरे हुए थे। घर में रखे 4 बैग में करीब 4 करोड़ रुपए से अधिक राशि होने का अनुमान है। पुलिस ने नोट गिनने की मशीन मंगाई और गिनती शुरू की। पुलिस ने मामले में अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि एक बैग की गिनती में करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपए मिले हैं। ऐसे 3 बैग और हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने पर जब पुलिस ने पूछताछ की, तो ड्राइवर के परिजनों ने दावा किया कि यह पैसा उनका नहीं है, बल्कि एक PWD (लोक निर्माण विभाग) के इंजीनियर का पैसा है, जिसे यहां छिपाकर या रखने के लिए लाया गया था। जल्द ही पीडब्ल्यूडी इंजीनियर का खुलासा हो जाएगा।
