2600 लीटर एथेनॉल, 63 बल्क लीटर शराब, 20 ड्रम पेट्रोल और 18 ड्रम थिनर बरामद, 4 गिरफ़्तार - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 8 September 2026

2600 लीटर एथेनॉल, 63 बल्क लीटर शराब, 20 ड्रम पेट्रोल और 18 ड्रम थिनर बरामद, 4 गिरफ़्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोहना हाईवे पर अवैध शराब और नकली पेट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। सागर में जहरीली शराब के तांडव के बाद ग्वालियर में व्यापक पैमाने पर छानबीन अभियान चल रहा था। इस दौरान ढाबे के सामने दो कमरे में यह फैक्ट्री चलते हुए पाई गई। जहां से बड़े पैमाने पर बोतलों में भरी हुई शराब, बनी हुई शराब और पेट्रोल तैयार किए जाने वाले थिनर, पेट्रोल, एथेनॉल को बरामद किया गया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। बरामद की गई सामग्री 50 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। 2,600 litres of ethanol, 63 bulk litres of liquor, 20 drums of petrol, and 18 drums of thinner seized; 4 arrested.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पुलिस ने इस पूरे अवैध नेटवर्क के संचालन और संलिप्तता को लेकर चार मुख्य आरोपियों सौरभ गुर्जर, अनिल शर्मा और अरबाज खान की मुख्य भूमिका और संलिप्तता सामने आई थी।आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी के बाद बरामद ज्वलनशील केमिकल (थिनर और एथेनॉल) तथा अन्य सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए मोहना थाना पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ अवैध नकली शराब के निर्माण, भंडारण व परिवहन तथा पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट कर नकली पेट्रोल बनाने व जालसाजी करने के संबंध में आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन रसायनों और कच्चे माल की सप्लाई का मुख्य स्रोत (सोर्स) कहां था। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और उन ढाबों/स्थानों का पता लगाया जा सके जहां यह नकली पेट्रोल और अवैध शराब बेची जा रही थी। यह अवैध कारोबार मोहना हाईवे पर रेहट के पास महाकाल ढाबे के नजदीक एक दो कमरों के मकान में चलाया जा रहा था।