पूरे मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित, वॉटर कैनन और लाठी चार्ज से कई डॉक्टर्स हुए जख़्मी - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 8 September 2026

पूरे मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित, वॉटर कैनन और लाठी चार्ज से कई डॉक्टर्स हुए जख़्मी


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जमकर वाटर कैनन चलाए और लाठी चार्ज किया। घटना में कई जूनियर डॉक्टर्स जख्मी हुए हैं। घटना को लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ना तो ओपीडी लगेगी और ना ही इलेक्टिव ओटी में काम होगा।Health services across Madhya Pradesh will be affected; several doctors were injured by water cannons and lathi-charges.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे MBBS इंटर्न डॉक्टरों और पुलिस के बीच भारी झड़प हुई है। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के इंटर्न डॉक्टर अपना स्टाइपेंड 14,337 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को जब वे मुख्यमंत्री निवास (CM House) की तरफ पैदल मार्च निकाल रहे थे, तो पुलिस ने हमीदिया अस्पताल के पास बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक दिया। डॉक्टरों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन (Water Cannon) और बल प्रयोग किया। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और उनके साथ मारपीट की, जिसमें कई छात्र घायल भी हुए हैं। इंटर्न डॉक्टर्स के समर्थन में मंगलवार को मध्यप्रदेश के अस्पतालों में OPD बंद रहेगी। JDA के बंद के आह्वान के कारण सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संबंधित अस्पतालों में नियमित ओपीडी और ऑपरेशन (Elective OT) बंद रहेंगे, जिससे आम मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इरजेंसी (Emergency) और क्रिटिकल केयर सेवाएं चालू रहेंगी।