सागर के पहले मुरैना में पदस्थापना के दौरान भी हुआ था जहरीली शराब कांड, कार्रवाई को चाहिए सही दिशा - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 7 September 2026

सागर के पहले मुरैना में पदस्थापना के दौरान भी हुआ था जहरीली शराब कांड, कार्रवाई को चाहिए सही दिशा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत बंडा में हुई जहरीली शराब कांड में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री हरिवंश राय की भी मौत हुई है। भाजपा नेता की मौत की खबर के बाद ही सरकार और ज्यादा सक्रिय हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रमुखता से दौरा किया। मामले की जांच के निर्देश दिए तो गए हैं लेकिन अब तक सही दिशा तय नहीं हो पाई है। दबाव के लिए दुकानें सील और 20 नामजद लोगों को आरोपी बनाकर FIR दर्ज कर ली गई है। उधर यह भी चर्चा जोरों पर है कि सागर के एसपी जब मुरैना जिले में पदस्थ थे तो वहां भी जहरीली शराब का तांडव हुआ था और 25 लोगों की मौत हो गई थी।A spurious liquor incident had also occurred during the posting in Morena prior to Sagar; the action taken requires the right direction.

बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली और अवैध शराब ने पूरे जिले को दहला दिया है। शराब पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बंडा विधानसभा के बरा मंडल के भाजपा मंडल महामंत्री हरवंश राय भी शामिल बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग जहरीली शराब की चपेट में आए हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में शराब में मेथेनॉल की मिलावट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, सप्लाई और बिक्री से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक कीर्ति दुबे सहायक आबकारी आयुक्त, दिलीप खंडाते – सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रोशनी उरेती आबकारी उप-निरीक्षक (बंडा वृत्त), बंडा थाना प्रभारी (TI), पूरन लाल लड़िया गूगरा पुलिस चौकी प्रभारी के अलावा संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को सागर जिले से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय से संबद्ध (अटैच) किया गया है। एसपी सुजानिया के मुरैना के कार्यकाल के समय भी हो चुका था शराब कांड जब भी 25 लोगो की मुत्यु हुई थी।