मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा कर लौट रहा था परिवार, सूचना के बाद मीटिंग छोड़कर दौड़े वरिष्ठ अधिकारी - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 8 September 2026

मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा कर लौट रहा था परिवार, सूचना के बाद मीटिंग छोड़कर दौड़े वरिष्ठ अधिकारी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ चलती हुई कार पर गिर गया। इस घटना में डिप्टी कलेक्टर की वृद्ध मां की मौत हो गई। घटना में कार सवार परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। मृतक वृद्ध मां को परिवारजन मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा कर वापस घर ले जा रहे थे। जैसे ही घटना की सूचना मिली, संभागीय आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी मीटिंग को छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Family was returning after cataract surgery; senior officials rushed to the scene, leaving a meeting, upon receiving the news.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि इंदौर में सोमवार शाम को भारी बारिश के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के समीप मुख्य सड़क से गुजर रहे वाहनों पर अचानक एक विशाल पेड़ आ गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की बुजुर्ग मां की जान चली गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान 75 वर्षीया राधा देवी सिंघी के रूप में हुई है, जो हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर लौट रही थीं। हादसे में उनकी भतीजी वैशाली जायसवाल (55) और पोते/भतीजे प्रखर सिंघी (25) घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए पास के निजी गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशालकाय पेड़ गिरने से कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। मलबे के नीचे दबने से राधा देवी की गर्दन कार के भीतर ही मुड़ गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। वे करीब डेढ़ घंटे तक वाहन के भीतर ही फंसी रहीं। घटना के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मौजूद थीं। जैसे ही हादसे की खबर प्रशासनिक अमले को मिली, संभागायुक्त भास्कर लक्ष्यकार ने तत्काल बैठक स्थगित कर दी और प्रशासनिक टीम व पुलिस बल को राहत-बचाव कार्य के लिए भेजा।