6 बेटियों के पिता ने दिया वारदात को अंजाम, हत्या करने के बाद चचेरे भाई को बताया और गिरफ्तार हो गया - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 4 September 2026

6 बेटियों के पिता ने दिया वारदात को अंजाम, हत्या करने के बाद चचेरे भाई को बताया और गिरफ्तार हो गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जन्माष्टमी के दिन डबल मर्डर से सनसनी व्याप्त हो गई। यहां बिछिया मोहल्ले में 6 बेटियों के पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी और 16 साल की बेटी को मुसर से घातक प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर के बाद आरोपी घर से कहीं भागा नहीं और उसने अपने चचेरे भाई को मोबाइल पर सूचना दी। जब चचेरा भाई वहां पहुंचा तो उसने पुलिस को बुलाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। घटना के पीछे स्पष्ट कारण का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि आरोपी सही जानकारी दे दे। A father of six daughters committed the crime; after the murder, he informed his cousin and was arrested.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पूरा मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी गांव का है। परिजनों के मुताबिक रात करीब 1 बजे आरोपी रविशंकर मिश्रा ने अपने चचेरे भाई को फोन किया और बताया कि उसने अपनी पत्नी सुनैना मिश्रा, और बेटी खुशी मिश्रा की हत्या कर दी है। लेकिन उनके भाई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि वो अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में रखे मुसर को ही हथियार बनाया, और दोनों पर बुरी तरह से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी भागा नहीं बल्कि घर में ही मौजूद रहा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सुबह पुलिस अधीक्षक गुरुकरन सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपी की कुल छह बेटियां हैं, इनमें से तीन बेटियां भोपाल में रहती हैं, एक देवतालाब में, और एक बेटी का विवाह रीवा में हुआ है। वहीं 16 साल की खुशी मिश्रा अपनी मां के साथ रहती थी। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी किसी जमीन से जुड़े मामले को लेकर काफी परेशान था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही थी।