SP ने 5 माह की सैलरी रोकी, PHQ तक कई बार भटकी, कोई भी वरिष्ठ अधिकारी सुनने तैयार नहीं - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 5 September 2026

SP ने 5 माह की सैलरी रोकी, PHQ तक कई बार भटकी, कोई भी वरिष्ठ अधिकारी सुनने तैयार नहीं



रफीक खान
मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में पदस्थ एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपना रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में महिला सब इंस्पेक्टर अपनी शारीरिक समस्या को बताते हुए कह रही है कि उसकी कोई नहीं सुन रहा है। एसपी से लेकर पीएचक्यू के वरिष्ठ अधिकारियों तक वह अनेक चक्कर काट चुकी है लेकिन उसकी कोई सुनने तैयार नहीं है। एसपी ने तो पांच माह की सैलरी भी रोक दी है। उसकी बहुत बड़ी मांग नहीं है बल्कि सिर्फ यह कहना है कि फील्ड की ड्यूटी से हटाकर उसे कहीं ऑफिस में अटैच कर दिया जाए ताकि वह शारीरिक समस्या के लिए चल रहे इलाज के मुताबिक कुछ माह अपना जीवन व्यतीत कर सके। The SP withheld five months' salary; she made repeated rounds of the PHQ, but no senior officer was willing to listen.

वीडियो बनाने वाली महिला एसआई का नाम पूजा रघुवंशी है, जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कह रही हैं- 'कार एक्सीडेंट होने के कारण मेरी स्पाइन में फ्रैक्चर आया था, जिसके बाद मैं एक साल तक बेड रेस्ट पर रही थी। लेकिन तब कुछ टाइम बाद मेरा दर्द ठीक हो गया था, पर पिछले 7-8 महीने से मेरी स्पाइन में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है और उसे मैं सहन भी नहीं कर पा रही हूं। जिसके कारण मैं पिछले 5-6 महीने से मेडिकल पर हूं और डॉक्टरों के चक्कर लगा रही हूं। मेरी इसी समस्या के चलते मैं लगातर अधिकारियों के सामने निवेदन कर रही हूं, मैं एसपी साहब से लेकर पीएचक्यू के वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी समस्या रख चुकी हूं और मैं बार-बार इतना निवेदन कर रही हूं। वीडियो में SI पूजा रघुवंशी ने आगे कहा- 'मैंने कभी भी अपनी ड्यूटी से बचने की मांग नहीं की है, मैं आज भी पूरी निष्ठा से ड्यूटी करना चाहती हूं, जो मैंने पहले भी की है। लेकिन लगातार भारी ड्यूटी और फील्ड ड्यूटी करना मेरे लिए कठिन है। मैं कई बार आवेदन दे चुकी हूं, मैं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सिर्फ इतना कहना चाहती हूं, हाथ जोड़कर निवेदन है कि मेरी समस्या को समझिए, मेरी मेडिकल कंडीशन को देखते हुए मुझे कोई ऑफिस पोस्टिंग दे दीजिए। प्रॉब्लम ये है कि मेरे द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी मेरा इतना सा छोटा काम नहीं कर पा रहे हैं। जिला अशोकनगर साहब राजीव कुमार ने मेरी 5 महीने से सैलरी रोक कर रखी है। मेरी बच्ची छोटी है, मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं अपनी बात पब्लिकली रखने को मजबूर हो गई हूं, प्लीज मेरी बात सुन लीजिए। अशोकनगर एसपी का इस पूरे मामले पर कहना है कि 'ड्यूटी से गैर हाजिर रहकर इस तरह से वीडियो बनाकर ये सब कहना, इससे बेहतर है कि वो ड्यूटी ज्वाइन करें, अपना आवेदन दें, अपने दस्तावेज दें और उन दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए साथ ही उनकी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए उचित निराकरण उनका किया जाए।