रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगल मैदान भानतलैया में देर रात एक मूर्तिकार बब्बा उर्फ मनोज सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और पीछे से गोली मारकर भाग खड़े हुए। घटना के बाद मूर्तिकार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मूर्तिकार का शुभम मराठा आदि से विवाद होना सामने आया है। सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस कातिलों की तलाश में लगी हुई है। The finishing touches were being applied to Ganesh idols in the marquee at the Dangal ground when miscreants arrived on a motorcycle.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शुक्रवार तथा शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे मनोज सोनकर अपने घर के पास पंडाल में गणेश प्रतिमा तैयार कर रहे थे। बाइक पर सवार होकर आए 2 से 3 बदमाशों ने मूर्तिकार के पीछे पीठ से सटकर गोली मार दी जो पेट फाड़ते हुए बाहर निकली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उन्हें तुरंत हनुमानताल थाने और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मृतक का शुभम मराठा व अन्य लोगों से पुराना विवाद था तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शुभम मराठा के कुछ साथियों और परिवार जनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
