रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों का तांडव लगातार जारी है। 9 से बढ़कर आंकड़ा 15 को पहुंच रहा है। जिम्मेदारों ने अब तक 14 की पुष्टि की है। वास्तविक आंकड़ा कितना है? इस पर मतभेद है। इस बीच राज्य सरकार ने प्रथम दृष्टया तीन अफसर को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी को बचाने की कोशिश की जा रही है, उन्हें ग्वालियर अटैच किया गया है। प्रारंभिक जांच में जहरीली शराब की खेप ललितपुर से पहुंचने की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री को जांच का जिम्मा सौंप दिया है। सरकार इस पूरे मामले में बुरी तरह घिरी हुई नजर आ रही है।Attempt to shield the Flying Squad in-charge; officer attached to Gwalior; death toll continues to rise.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में नकली शराब पीने से 15 व्यक्तियों की मृत्यु की दु:खद घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है। वहीं सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बंडा रोशनी उरेती को निलंबित किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सागर के उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे गांवों में यूपी के शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था और यह ललितपुर से नकली शराब बना कर कम दामों पर सागर जिले के बंडा प्लॉक में सप्लाई करता था। पिछले दिनों ललितपुर में नकली और अवैध शराब की सप्लाई में ऐसे ही गिरोह को धरदबोचा था, जिसममें आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह सागर के बंडा क्षेत्र में नकली शराब की सप्लाई करते थे। ललितपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह ललितपुर निवासी रवि लखेरा और उसकी पत्नी शिवानी लखेरा और चंद्रेश लोधी, मोना राजा के साथ मिलकर ललितपुर में नकली शराब तैयार करते है और नकली शराब पर नकली रैपर, नकली ढक्कनों से सील कर उसके ऊपर नकली क्यू आर कोड विभिन्न प्रकार की लगाकर उन्हें गाड़ियों और बाइक से सागर के विभिन गांवों में सप्लाई करते करते है। अब तक की हुई जांच में खुलासा हुआ है कि ललितपुर मे तैयार की गई नकली शराब सागर के ग्राम बांदरी, ग्राम बढ़ोदिया, ग्राम गूगरा खुर्ग, ग्राम नौराज, बैराज सहित अन्य गावों में सप्लाई करते थे। शराब तस्करी और उसे जिम्मेदार तंत्र का संरक्षण संबंधी आरोप कांग्रेस के अरुण यादव तथा जीतू पटवारी पहले से ही लगाते चले आ रहे हैं। इस घटना के बाद कांग्रेस और मुखर हो गई है।
