रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दुबई जाने के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादलों को हरी झंडी दे दी। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेशों में आईएएस अधिकारी तथा SAS अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। जारी सूची में सागर संभाग के आयुक्त को भी बदल दिया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के करीब आधा दर्जन के लगभग जिला पंचायत सीईओ को भी बदला गया है। तबादला संबंधी जानकारी के लिए आदेश संलग्न है। Chief Minister greenlights transfers ahead of Dubai visit; Neha Marvya and Nivedita, who had been mired in controversy, also removed.




