9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रवासी छात्रों में रैगिंग और नशीली सामग्री को लेकर चल रहा है विवाद, 32 छात्र सस्पेंड - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 26 September 2026

9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रवासी छात्रों में रैगिंग और नशीली सामग्री को लेकर चल रहा है विवाद, 32 छात्र सस्पेंड


रफीक खान
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत अमरकंटक स्थित नवोदय विद्यालय में छात्रवासी छात्रों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। 9वीं, 10वीं और 11वीं के बच्चों के बीच हुई हिंसक वारदात में 20 से अधिक घायल हुए हैं। कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकी का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। घटना के पीछे रैगिंग तथा नशीली सामग्री मंगवाने की सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। 32 छात्रों को सस्पेंड कर अभिभावकों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए 6 सदस्य कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। Clash among 9th, 10th, and 11th-grade hostel students; 32 students suspended, notices sent to parents.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि नवोदय विद्यालय में पिछले कई महीनो से छात्रों के गुटों में विवाद चल रहा है। आपसी बातचीत का विवाद सामान्य प्रक्रिया है लेकिन प्रतिबंधित रैगिंग तथा नशीली सामग्री छात्रावास में मंगवाने जैसी बात सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन के भी होश उड़ गए हैं। घटना के बाद अलर्ट मोड पर आए स्कूल प्रबंधन और पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि सीनियर छात्र लगातार जूनियर्स पर दबाव बनाते रहे हैं। उनसे नशीली सामग्री लाने के लिए कहा जाता रहा है। जब सीनियर्स की यह अनैतिक मांग नहीं मानी गई तो उन्होंने जूनियर्स पर हमला बोल दिया। शुक्रवार को दोपहर में हुई इस घटना में ज्यादातर 9वी और 10वीं के छात्र घायल हुए हैं। बचाव में जूनियर्स ने भी मारपीट की है। स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस को फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। बच्चों के भविष्य को लेकर FIR भी फिलहाल दर्ज नहीं की गई है। प्रबंधन द्वारा बनाई गई 6 सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है।