रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में संजीवनी नगर थाना अंतर्गत जसूजा सिटी फेज 3 में गणेश पंडाल के पास 11वीं कक्षा के एक छात्र की बिजली का करंट लगने से जान चली गई। लापरवाही के चलते गणेश पंडाल परिसर के खंभे में करंट आ गया था। महाआरती में अपने साथियों के साथ शामिल होने गए 16 वर्षीय छात्र खंबा छूते ही चपेट में आ गया। उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की तो वे भी करंट के झटके का शिकार हो गए। He was returning with friends after attending the Maha Aarti; his companions also suffered a shock while trying to save him.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि जसूजा सिटी फेस 3 में जसूजा टावर के पीछे गणेश पंडाल में महा आरती का आयोजन किया गया था। इसी दौरान फेस 3 में रहने वाले कक्षा 11वीं का छात्र शौर्य चनपुरिया अपने दोस्तों के साथ आरती में शामिल होने के लिए गया था। महा आरती के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी उसने एक बिजली का खंबा छू लिया। जिससे वह करंट का शिकार हो गया। अपने दोस्त को खंभे से चिपका और आंखों के सामने हादसे को देख साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी अनहोनी का शिकार होते-होते बच गए। घटना के बाद गणेश पंडाल तथा कॉलोनी इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस को सूचना दी गई और छात्र को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। छात्र के बड़े पिताजी डॉक्टर शिशिर चनपुरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर है। सौरभ लिटिल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ता था। गौरतलब है कि पहले भी गणेश उत्सव पंडालों में बिजली करंट की घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद साज-सज्जा तथा बिजली तारों का मकड़जाल फैलाने में सावधानी नहीं बरती गई और ना ही जिम्मेदार बिजली विभाग ने गंभीरता से आयोजन स्थलों का निरीक्षण-परीक्षण किया।
