साल भर पहले गले में मारा था चाकू, नशे के कारोबार को लेकर चल रही है पुरानी रंजिश, अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 26 October 2026

साल भर पहले गले में मारा था चाकू, नशे के कारोबार को लेकर चल रही है पुरानी रंजिश, अस्पताल में भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में गोहलपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र पसियाना में रविवार की शाम अब्दुल हमीद मंडल के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगन सिद्दीकी को तीन लड़कों ने घेर कर चाकू से गोद डाला। घटना के पीछे नशीले इंजेक्शन के कारोबार को लेकर पुराना विवाद सामने आया है। आरोपियों में से एक के पिता वसीम डागर ने साल भर पहले मंगन सिद्दीकी पर चाकू से हमला किया था। मामले में आरोपी वसीम को 7 साल की सजा हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घायल को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। A knife attack to the throat occurred a year ago; the incident stems from a long-standing feud related to the drug trade—the victim is now hospitalized.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पसियाना इलाके में रिपब्लिक स्कूल के सामने स्थित सानिया ज्वेलर्स के पास मंगन सिद्दीकी फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान 7 साल की सजा जेल में काट रहे वसीम डांगर का पुत्र अरमान डांगर, अजमेरी मैकेनिक का पुत्र तथा वसीम की बहन का लड़का वहां पहुंचा और तीनों ने घेर कर मंगन पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। मंगन ने बचाव करते हुए हाथ-पैर चलाए तथा पेट-सीने में चाकू के वार रोक लिए लेकिन इस दौरान शरीर में कई जगह चाकू भोंक दिए गए। मंगन के मुताबिक वह अपने चाचा की सानिया ज्वेलर्स दुकान गया था और शाम लगभग 7:15 बजे घटना को अंजाम दिया गया। आसपास के लोग मंगन को बचाने के लिए पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पूरी घटना का सीसी कैमरे में कैद वीडियो निकाल कर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है। मंगन सिद्दीकी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एडवोकेट जीएस ठाकुर का करीबी बताया जाता है। बाद में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मंगन को संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।