रफीक खान
फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलियां बरसाने वाले भाड़े के तीन शूटर्स को मुंबई क्राइम ब्रांच तथा राजस्थान पुलिस की विशेष टीम ने कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा तथा बिहार के रहने वाले इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह काम अनिल पंडित द्वारा दी गई 35000 रुपए प्रत्येक की फीस पर किया गया है। बतौर एडवांस्ड तीनों को ₹50000 दिए गए थे। कम फीस पर तीनों आरोपी विदेश में सेटल करने के सब्ज़बाग की बुनियाद पर तैयार हो गए थे। After Lawrence Bishnoi, now it’s Anil Pandit! A contract killing was arranged for 35,000 rupees, with the lure of being sent abroad dangled as bait.
जानकारी के मुताबिक ईदगाह कॉलोनी सोनीपत हरियाणा निवासी 18 वर्षीय रेहान दहिया आरोपियों में लीडर था। रेहान के अलावा बेगूसराय बिहार निवासी 22 वर्षीय रितिक कुमार उर्फ रोशन तथा सोनीपत हरियाणा का ही रहने वाला 18 वर्षीय फूल सिंह यू एस में रहने वाले अनिल पंडित के संपर्क में कई दिनों से थे। डील तय होने के बाद तीनों ने मोटरसाइकिल से टाइगर श्रॉफ के घर से लेकर अन्य संभावित स्थलों की रैकी की थी। अनिल पंडित के निर्देश पर टाइगर श्रॉफ को गोली से उड़ाना नहीं था बल्कि सिर्फ चमका कर दहशत फैलाना था। सलमान खान का साथ देने वालों का अंजाम याद दिलाना था। घटना के पहले और घटना के बाद के ऑडियो भी पुलिस को मिल गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने तीनों को रिमांड पर ले लिया है। अनिल पंडित लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई के रूप में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश में लगा है। अब तक वह कई वारदातों को भाड़े के शूटर के सहारे अंजाम तक पहुंच चुका है। गिरफ्तार शूटर्स ने बताया कि वह टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल नजदीक थे, तब उन्होंने गोली नहीं चलाई। क्योंकि उनका टास्क टाइगर को मारना फिलहाल नहीं था लेकिन भविष्य में जैसा निर्देश उन्हें मिलता वे करने के लिए तैयार रहते। घटना के पीछे सलमान खान की बिश्नोई समाज से चली आ रही कथित रंजिश को ही बताया गया है और माफी मांगने की मांग दोहराई है।
