प्रेम विवाह के बाद 1 लाख रुपए में दी हत्या की सुपारी, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, पति सहित दो की तलाश - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 3 October 2026

प्रेम विवाह के बाद 1 लाख रुपए में दी हत्या की सुपारी, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, पति सहित दो की तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में प्रेम विवाह के बाद बीमा की राशि हड़पने की लालच में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को पिकअप से कुचलवाकर मौत के घाट उतार दिया। दुर्घटना बता कर लाखों रुपए बीमा कंपनी से वसूलने का मंसूबा पुलिस जांच में ध्वस्त हो गया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में ₹100000 लेकर वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति सहित दो लोगों की तलाश की जा रही है। Contract for murder placed for ₹1 lakh following a love marriage; police arrest three, search on for two others, including the husband.

मामला पाटन थाना की नूनसर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां दो माह की गर्भवती कविता चौधरी को उसके पति प्रयास पांडे ने मरवा डाला। पाटन निवासी प्रयास पांडे स्टाफ वेंडर है। वर्ष 2022 में उसकी जान पहचान मूलत: नरसिंहपुर निवासी कविता चौधरी से हुई थी। दोनों के बीच पहचान बढ़ी और वर्ष 2024 में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद दोनों आमहिनाेता में किराए के मकान में रहने लगे। सड़क दुर्घटना के इस मामले को जब पुलिस ने जांच पड़ताल के दायरे में लिया तो सामने आया कि प्रयास पांडे ने अपने दोस्त मानसिंह लोधी को बीमा की रकम की बात बताई। फिर दोनों ने हत्या की योजना बनाई। मानसिंह की जगह पाटन के चौधरी मोहल्ले में रहने वाले राम जी चौधरी, विक्रम चौधरी और धनीराम चौधरी से चर्चा की गई तथा हत्या के लिए ₹100000 अग्रिम देकर डील फिक्स कर दी गई। 4 सितंबर की रात कविता घर से कहीं जाने के लिए निकली थी। वह बीमा कंपनी में एजेंट थी और मोपेड पर सवार होकर जा रही थी। तभी कंतोरा गांव के पास रानी ताल पुलिया क्षेत्र में आरोपितों ने अपनी प्लानिंग के तहत उसे पिकअप से टक्कर मार दी और इसके बाद पिकअप से ही बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में राम जी चौधरी, विक्रम चौधरी और धनीराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मानसिंह तथा पति प्रयास पांडे फरार बताए जा रहे हैं।