जबलपुर में 2027 में होगी वार्षिक कॉन्फ्रेंस की गोल्डन जुबली, आयोजन में दुनिया भर से आएंगे विशेषज्ञ - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 24 October 2026

जबलपुर में 2027 में होगी वार्षिक कॉन्फ्रेंस की गोल्डन जुबली, आयोजन में दुनिया भर से आएंगे विशेषज्ञ


रफीक खान
न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि देशभर में नेत्र रोगियों की सेवा के लिए पहचाने जाने वाले जबलपुर के प्रख्यात डॉ. पवन स्थापक को इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश स्टेट ऑप्थेल्मिक सोसायटी (MPOS) की वार्षिक कांफ्रेंस में अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। डॉक्टर स्थापक को मिले इस दायित्व से समूचे महाकौशल का सम्मान बड़ा है। चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी कड़ी साल 2027 में उस वक्त जुड़ेगी, जब वार्षिक कांफ्रेंस की गोल्डन जुबली का आयोजन जबलपुर में किया जाएगा और संयोजन डॉक्टर पवन स्थापक करेंगे। Jabalpur to host the golden jubilee of the annual conference in 2027; experts from across the globe to attend.

नेत्र ज्योति अस्पताल से लेकर देवजी नेत्रालय तक और सक्षम से लेकर अनेक सामाजिक संस्थाओं के आव्हान पर नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित करने वाले डॉ. पवन स्थापक का यह चयन न केवल चिकित्सा क्षेत्र में लंबी सेवाओं और योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे जबलपुर शहर के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है। इस निर्वाचन के साथ ही एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जबलपुर के नाम आगामी वर्ष 2027 में मध्य प्रदेश स्टेट ऑप्थेलमिक सोसाइटी की 50वीं (गोल्डन जुबली) वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन जबलपुर में होने के बाद जुड़ जाएगी। यह स्वर्ण जयंती कॉन्फ्रेंस शहर के लिए एक ऐतिहासिक चिकित्सा महाकुंभ होगी। डॉ. पवन स्थापक अपने कुशल नेत्र शल्य चिकित्सा कौशल और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते हैं। मध्य प्रदेश ऑप्थेलमिक सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में उनका यह कार्यकाल राज्य में नेत्र चिकित्सा के स्तर को और ऊंचाइयों पर ले जाने तथा नए आयाम स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस घोषणा के बाद जबलपुर के चिकित्सा संघों, इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों ने डॉ. पवन स्थापक को पुष्पगुच्छ भेंट कर और दूरभाष के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।