शर्मनाक घटना, रिटायर महिला टीचर की करतूत, परिजन ढूंढ़ते हुए पहुंचे फ्लेट, थाने में FIR दर्ज - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 21 October 2026

शर्मनाक घटना, रिटायर महिला टीचर की करतूत, परिजन ढूंढ़ते हुए पहुंचे फ्लेट, थाने में FIR दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बीआरटीएस MR 9 चौराहा के शहनाई रेसीडेंसी स्थित एक फ्लैट में विजयादशमी के दिन बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई। यहां एक सरकारी स्कूल की रिटायर्ड टीचर ने 9 बच्चों को कन्या भोज के नाम पर घर बुलाया और फिर उनके साथ कपड़े उतरवा कर बेरहम मारपीट की। इस घटना को टीचर द्वारा ₹500 की मामूली चोरी के इल्जाम में अंजाम देना कहा जा रहा है। रिटायर्ड टीचर का इस तरह सूने घर में लड़कियों को बुलाना और उनके साथ बरबरता करना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह घटना सुनने में बहुत ही अजीब मालूम पड़ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Shameful incident: Retired female teacher’s actions; family members track her down to her flat; FIR registered at the police station.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि अनीता मोहता नमक एक महिला टीचर शहनाई रेसीडेंसी में रहती है और वह संभवत: घर में अकेली ही है। उसके परिवार में किसी और अन्य सदस्य का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। विजयादशमी के दिन जिस सरकारी स्कूल में वह नौकरी करती थी और रिटायर हुई, वहां की 9 लड़कियों को घर पर कन्या भोज, महंगे रिटर्न गिफ्ट आदि का लालच देकर बुलाया। कन्या भोज में पहुंचने वाली लड़कियों की उम्र 8 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घर पर पहुंचने के बाद आरोपित तौर पर महिला टीचर ने ₹500 गायब होने की बात करते हुए उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट करना शुरू कर दी। सभी बच्चों के कपड़े भी उतरवा लिए गए। ऐसा कहा जा रहा है कि यह लड़कियां बहुत देर तक जब वापस अपने घर नहीं लौटी तो उनके परिजन तलाशते हुए शहनाई रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 303 तक पहुंच गए। वहां उन्होंने दरवाजा खुलवाने के बाद जो हाल देखा तो दंग रह गए। उसके बाद फौरन एमआईजी पुलिस थाने में सूचना दी गई। जांच के बाद FIR भी दर्ज कर ली गई है।