दिल दहलाने वाली घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप, जिंदा बची 5 साल की बेटी अस्पताल में, पति से पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 21 October 2026

दिल दहलाने वाली घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप, जिंदा बची 5 साल की बेटी अस्पताल में, पति से पूछताछ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पथरिया थाना अंतर्गत जमुनिया गांव में मंगलवार को एक दिन दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई। यहां एक महिला अपने पति से इस कदर तंग हो गई कि उसने 3 बच्चों के साथ कुएं में मौत की छलांग लगा दी। पहले बच्चों को धकेला और उसके बाद खुद कुएं में कूद गई। मां सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 साल की एक बेटी जिंदा बचा ली गई। जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। Shocking incident causes a stir across the entire region; 5-year-old daughter who survived is in the hospital, husband being questioned.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जमुनिया में नेत्रम उर्फ निजाम सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ निवासरत था। वह शराब का आरोपित तौर पर आदि है। शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को बुरी तरह से पीटता था। कई बार पत्नी और पति के बीच इस बात को लेकर लड़ाई हो चुकी। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात भी नेतराम उर्फ जालम सिंह ने अपनी पत्नी मंजू सिंह के साथ मारपीट की होगी। सुबह पत्नी ने अपने तीन बच्चों को साथ लिया और कुंए पहुंच गई। वहां पहले बच्चों को कुएं में धकेल दिया और फिर कुछ छलांग लगा दी। प्रभात फेरी के लिए निकल रहे लोगों ने कुएं में एक बच्ची की रोती हुई आवाज सुनी तो उसे बचाने का प्रयास किया और जिंदा निकाल लिया। जबकि एक बेटा-बेटी और मंजू की लाश ही कुएं से बाहर आ सकी। मंजू के घर वालों ने भी निजाम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।