मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल, दुर्घटना के पीछे नींद का झोंका आना संभावित, घायलों को अस्पताल पहुंचाया - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 17 October 2026

मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल, दुर्घटना के पीछे नींद का झोंका आना संभावित, घायलों को अस्पताल पहुंचाया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे भक्तों से भरी एक ट्रैवलर बस गहरे नाले में जा गिरी। घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अब तक 10 लोगों के मरने की बात कही जा रही है। मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है। घटना में 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। The driver is among those who died; the accident was likely caused by a momentary lapse into sleep; the injured have been taken to the hospital.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर राजस्थान के कोटा के पास शनिवार को सुबह यह सड़क हादसा हुआ। मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी कई परिवार ट्रैवलर बस में सवार थे। यह सभी लोग भोपाल से होते हुए खाटू श्याम जा रहे थे। उनकी ट्रैवलर कोटा के करिड़िया टोल के पास एक पुल से नीचे गिर गई। यह पल नाले पर बना हुआ है सूचना पर सबसे पहले ग्राम घाट बरौली और मीरपुर से लोग पहुंचे इसके बाद पुलिस पहुंची ट्रैवलर बस में फंसे लोगों को कांच तोड़कर बाहर निकल गया सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई काफी देर तक घायलों और मृतकों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाने का कार्य चलता रहा जानकारी के मुताबिक हादसे में बैतूल के मुलताई क्षेत्र में रहने वाली अरुणा, अनीता, ओम सूर्यवंशी, वैष्णवी, कृष्णा, राजू और तृषणा आदि की मौत होने की पुष्टि पुलिस द्वारा कर दी गई है।