दुर्गा उत्सव समिति का हिसाब कर घर लौटते समय पुलिस ने घेर कर पीटा, अधिकारी बोले- कोई शिकायत नहीं मिली - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 31 October 2026

दुर्गा उत्सव समिति का हिसाब कर घर लौटते समय पुलिस ने घेर कर पीटा, अधिकारी बोले- कोई शिकायत नहीं मिली


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक वकील को पुलिस ने बीती रात घेर कर बुरी तरह पीट डाला। वकील साहब का सिर फोड़ दिया। लाठियों की बारिश कर दी। कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह बचकर वकील साहब अस्पताल पहुंचे, जहां उनके साथियों ने आकर जमकर हंगामा किया। घटना का शर्मनाक पहलू यह है कि वकील साहब के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई और अधिकारियों को पता तक नहीं चली। मीडिया को जवाब में पुलिस के अधिकारियों ने यह कहा कि उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। वहीं पुलिस का यह भी बयान सामने आया है कि वकील पुलिस वालों के साथ अभद्रता कर रहा था, जिसके परिणाम स्वरुप बचाव में यह घटना घटित हुई।While returning home after settling accounts for the Durga Utsav committee, a man was surrounded and beaten by the police; officials stated that no complaint has been received.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शहडोल जिले के बुढार इलाके में स्थापित दुर्गा प्रतिमा स्थल से एडवोकेट अभिनव पाठक अपने घर लौट रहे थे। रात 2:00 बजे जब भी बुढार बस स्टैंड के पास पहुंचे थे, तो पुलिस वालों ने रोक कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने इतनी बुरी तरह पीटा कि वे लहू लहान होकर गिर पड़े। कपड़े फट गए, सिर फूट गया, किसी तरह भाग कर अस्पताल पहुंचे। सूचना पर उनके साथी भी आ गए। इस पूरे घटनाक्रम की अब तक FIR भी नहीं हो पाई है। वकील साहब और पुलिस वालों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ? इसका भी साफ तौर पर खुलासा नहीं हो पा रहा है। अगर वकील साहब की कोई गलती थी, तब भी पुलिस को इस तरह का हिंसक रास्ता अपनाने की क्या जरूरत आ पड़ी? वकील का सिर क्यों फोड़ दिया गया? उसे लहु लहान क्यों कर दिया गया? और अगर वकील की कोई गलती नहीं थी तो फिर क्यों रोका? क्यों पीटा? इतने छोटे से इलाके में पुलिस उस नामचीन वकील को क्यों नहीं पहचान पाई? पुलिस की गफलत पर कई सवाल उठ रहे हैं। देखना यह है कि यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।